श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के भूतपूर्व सैनिक व वीरांगनाओं के लिये पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर 7 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 से 11 बजे तक नगरपालिका परिसर पीलीबंगा और 11.30 से दोपहर 1 बजे तक सिंह सभा गुरूद्वारा सुरतगढ़ में आयोजित किया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री आत्मेश बेनीवाल ने बताया कि सभी भूतपूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं अपने समस्त दस्तावेज (पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल जो स्पर्श व बैंक खाते में जुड़ा हुआ है) साथ में लाकर शिविर का लाभ उठाएं।
Source: