श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये सोमवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर एवं जिला स्वीप समन्वयक श्री रमन असीजा ने जिला परिषद के वीसी कक्ष में जिले के समस्त बीडीओ, सीबीईओ व जेटीए को ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर कार्य की महत्ता बताते हुए इस कार्य को गंभीरतापूर्वक करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि जो लिंक बताया गया है, उसी का उपयोग किया जाये, अन्य किसी लिंक का उपयोग न करें। ऑनलाइन प्रशिक्षण के पश्चात जेटीए नरेगा मेट को भी परिगणना प्रपत्र भरने की जानकारी देंगे, जिससे नरेगा श्रमिकों के गणना प्रपत्र भरने में मदद मिलेगी। इसी दौरान जिला परिषद के समस्त कार्मिकों को ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरवाया गया। अंत में प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया गया और फील्ड में आने वाली समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गत दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत गंगानगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर बीएलओ द्वारा परिगणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के घर-घर विजिट, परिगणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ एप में मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका निर्धारित समय के अनुसार पूर्ण किया जाना जरूरी है।
Shri Ganga NagarNews
गंगानगर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार दिया ऑनलाईन प्रशिक्षण
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…