विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल श्री गंगानगर द्वारा नशामुक्त युवा विकसित भारत विषय पर भव्य मैराथन रेस का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ रेस में विभिन्न विद्यालयों से 600 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए , प्रथम 50 धावकों को मेडल और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए । मंचासीन अतिथिगण विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष उमाशंकर मित्तल , समाज सेवी डॉक्टर बृजमोहन सहारण, विश्व हिंदू परिषद महिला जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सीमा माहेश्वरी , बजरंगदल जिला सह संयोजक हितेंद्र शर्मा , समाजसेवी महेश पेड़ीवाल , पूर्व यूआईटी चेयरमैन समाजसेवी संजय महिपाल ने भारत माता , रामदरबार और हनुमान जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल ग्रोवर ने बच्चों को नशे से दूर और खेलो तथा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के बात कही । रन फॉर हैल्थ कार्यक्रम के संयोजक अरविंद स्वामी ने बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई । प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त श्री गंगानगर अभियान के सह प्रभारी विक्रम ज्याणी ने बच्चों को नशे से दूर रहकर अपना भविष्य संवारने के विषय पर मोटिवेशनल प्रस्तुति दी । संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद विधायक जयदीप बिहाणी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष उमाशंकर मित्तल , कार्यक्रम संयोजक अरविंद स्वामी , बजरंगदल जिला सहसंयोजक हितेंद्र शर्मा, समाज सेवी डॉक्टर बृजमोहन सहारण, विश्व हिंदू परिषद महिला जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सीमा माहेश्वरी आदि ने भगवा ध्वजा दिखाकर मैराथन रेस को रवाना किया । मैराथन के पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों ने मैडल और प्रमाणपत्र प्राप्त किए । आए हुए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों ने जलपान ग्रहण किया । कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र और भारत माता की जय जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन अरविंद स्वामी ने किया । जिलाध्यक्ष उमाशंकर मित्तल ने सभी प्रतिभागियों विद्यालयों के स्टाफ , स्काउट गाइड एवं एनसीसी स्वयंसेवकों , ट्रैफिक कंट्रोल विभाग , नगर परिषद तथा आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Source: