श्रीगंगानगर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती श्रृखलांतर्गत जिला स्तरीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन शनिवार को ज़िला मुख्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम में श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, श्री शरणपालसिंह मान, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, अतिरिक्त ज़िला कलक्टर श्री सुभाष कुमार, सीईओ ज़िला परिषद श्री गिरधर बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आगाज महाराजा गंगा सिंह चौक पर हुआ। अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर युवाओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान का आह्वान किया गया।
पदयात्रा महाराज गंगासिंह चौक से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, बीरबल चौक, सुखाड़िया सर्किल, मीरा चौक, चहल चौक होते हुए अंधविद्यालय सभागार पहुंची। पदयात्रा उपरांत युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। यूनिटी मार्च के दौरान महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किये गये। इस दौरान युवाओं ने तिरंगे से देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। ज़िला समन्वयक एनएसएस डॉ. मधु वर्मा ने बताया कि पदयात्रा मेें एनएसएस, मेरा युवा भारत, एनसीसी, हिंदुस्तान व भारत स्काउट गाईड, शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के युवाए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य शामिल रहे।
समापन कार्यक्रम में श्री शरणपाल सिंह मान द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर भारत में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा बने प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने धन्यावद ज्ञापित करते हुए नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में एएसपी श्री रामेश्वर लाल, जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चौहान, श्री विजय कुमार, सीडीईओ श्री गिरिजेशकांत शर्मा, श्री प्रदीप धेरड़, श्री मुकेश गोदारा, श्री कमल सहारन, सीओ हिंदुस्तान स्काउट श्री संदीप माँझू, श्री धर्मवीर डुडेजा, श्रीमती चेष्टा सरदाना, श्री भीम कासनिया, श्री भगवान सेवटा सहित अन्य उपस्थित रहे। मंच संचालन मीनाक्षी आहूजा द्वारा किया गया।
Source: