श्रीगंगानगर। माननीय रालसा, जयपुर के तत्वावधान में एक राज्यव्यापी विशेष अभियान “न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान” के सम्बंध में जिला कलक्टर से वार्ता कर डीओआईटी से प्रोग्रामर श्री सुशील सिंगल व सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क श्री अनिल कुमार शाक्य के साथ सोमवार को बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार, (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बाद विचार-विमर्श यह तय किया कि न्याय आपके द्वार अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीगंगानगर मुख्यालय व जिले की समस्त तहसीलों में स्थित आमजनों के व्हाट्सएप नम्बर पर तथा न्यूज पेपर में संदेश के जरिये इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही व्हाट्सएप नम्बर पर व न्यूज पेपर में निर्धारित प्रारूप का प्रार्थना-पत्र, रालसा की वेबसाईट https://rajasthan.nalsa.gov.in का लिंक भी प्रेषित किया जा रहा है ताकि आमजन से सम्बंधित समस्यायें सीधे ही रालसा जयपुर तक पहुॅंच सके।
Source: