विभागीय अधिकारियों को जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी गंभीरतापूर्वक प्रयास करें।
बैठक में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये आवश्यक गतिविधियां और कार्य सुनिश्चित किये जायें। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाई जाये। घुमावदार मोड पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर और स्पीड लिमिट की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाये जायें। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के लिये गतिविधियां की जायें। चिन्हित दुर्घटना स्थलों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिये भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक ईएफ ऑनलाईन भरने में मदद करें। अपने क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर से समन्वय करते हुए मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देकर उनके फॉर्म भरवाने में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित हो रही हैं। समस्त कार्मिक इनमें सहयोग करें। मतदाताओं को यह बताएं कि ईएफ ऑनलाईन भरने के साथ-साथ उन्हें सम्पूर्ण प्रक्रिया में केवल परिगणना प्रपत्र में ही सूचनाओं को भरना है। किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं देना है।
जिला स्तरीय जनसुनवाई और संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं के समुचित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के साथ-साथ संपर्क पोर्टल पर आने वाले सभी प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही कर परिवादी को राहत पहुंचाई जाये। समस्त प्रकरणों को समयबद्ध रूप से निस्तारित करते हुए परिवादियों को संतुष्टि और राहत मिल सके, ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
सड़क किनारे सूखे पेड़ों को हटाने और सीवरेज कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी, नगर विकास न्यास, नगरपरिषद अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। बीसूत्री कार्यक्रम और नहरबंदी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में जिला परिषद, उद्यान, स्वास्थ्य, नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, उद्योग, जलदाय विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एडीएम सर्तकता श्रीमती रीना, एएसपी श्री रामेश्वर लाल, श्री अशोक असीजा, श्री हरिराम चौहान, श्री ऋषभ जैन, श्री धीरज चावला, श्री विजय कुमार, डॉ. इतेन्द्र सिंह उप्पल, श्री नेमीचंद वर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, श्रीमती कविता सिहाग, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री हरीश मित्तल, श्री अरविन्दर सिंह, यशिका चौधरी, श्री सन्नीप्रताप त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
साप्ताहिक समीक्षा बैठकः सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये करें गंभीरतापूर्वक प्रयास
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…