कार्यालय प्रभारी डिजिटाइजेशन कार्य में सहयोग करेंः जिला निर्वाचन अधिकारी
श्रीगंगानगर।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पुनः निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत कोई कार्मिक अथवा उनके परिजन, मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने से वंचित नहीं रहे, इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाये।  
 इस सम्बंध में भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशों की पालना में जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों के स्वयं के एवं परिवारजनों के गणना प्रपत्र द पर डिजिटल करवाये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
 इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को उनके अधीनस्थ समस्त कार्मिकों से स्वयं और अपने परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटल करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की अनुपालना में प्रत्येक कार्मिक का दायित्व है कि वे इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को ओर मजबूत करने के लिये मतदाता सूची जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दें।

Source: