बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर कार्य को दे रहे हैं अंजाम
श्रीगंगानगर, 18 नवम्बर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीगंगानगर जिले में सभी 6 विधानसभाओं में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर इस कार्य को बखुबी निभाया जा रहा है। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए गत 15 दिनों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाये हैं तथा उन्हें इस बात की विस्तृत जानकारी दी है कि प्रपत्र कैसे भरा जाये और किन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गति लगातार बढ़ रही है तथा गणना प्रपत्र ईसीआई नेट पर अपलोड भी किये जा रहे हैं। विधानसभा सादुलशहर में 18 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक 32.09 प्रतिशत डिजिटाइजेशन, सूरतगढ़ विधानसभा में 35.72 प्रतिशत, गंगानगर विधानसभा में 30.40 प्रतिशत, रायसिंहनगर विधानसभा में 52.01 प्रतिशत, करणपुर विधानसभा में 44.60 प्रतिशत तथा अनूपगढ़ में 38.98 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य हो चुका है तथा इस कार्य को ओर गति दी जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जिले की 6 विधानसभा सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, सूरतगढ़ के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की देखरेख में समस्त बीएलओ सक्रिय रूप से मतदाता सूची के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिये लगे हुए हैं। राजस्थान की 199 विधानसभाओं में जिले की रायसिंहनगर विधानसभा राज्य में दूसरे स्थान पर है, करणपुर विधानसभा 13 नम्बर पर तथा अनूपगढ़ विधानसभा 41 नम्बर पर है।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर गणना एवं सत्यापन चरण होगा। 9 दिसम्बर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन, 9 दिसम्बर से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों की अवधि रहेगी तथा 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
Shri Ganga NagarNews
संशोधित समाचार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में चल रहा है कार्य
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…