श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत महाविद्यालयों में विशेष शिविरों के माध्यम से स्टाफ, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाईज्ड करने की जानकारी दी जा रही है।
गुरुवार को श्री गुरुनानक खालसा पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर में जिला मुख्यालय पर संचालित निजी महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उपस्थितजनों को एसआईआर की विस्तार से जानकारी देते हुए छात्र और छात्राओं के एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन व ऑफलाइन भरने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
इस अवसर एसआईआर कार्य से जुड़ी शंकाओं के समाधान भी बताते हुए एक स्टाफ मेंबर का एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन भरा गया। इसी तरह डीएवी कॉलेज में श्री संजय शर्मा, एसडी कॉलेज में शिखा बगई, एसजीएन गर्ल्स कॉलेज में श्री सुरेंद्र सहारण, खालसा कॉलेज में श्री सोमप्रकाश और श्री मोहित ने विद्यार्थियों को अपने परिचितों का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के लिये प्रेरित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग का आह्वान किया गया। 

Source: