श्रीगंगानगर, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट की।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात में दोनों उच्च स्तरीय अधिकारियों के बीच राजस्थान में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार रेलवे के अनेक प्रोजेक्ट के संबंध में सिविल प्रशासन और रेलवे प्रशासन के मध्य अच्छा तालमेल होना जरूरी होता है। अच्छे तालमेल से प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाओं को आपसी समन्वय से दूर करने में दिक्कत नहीं आती।
Source: