श्रीगंगानगर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिले में 13 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता को लेकर प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि 13 दिसम्बर को एक बढ़ता राजस्थान रथों की रवानगी डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर से प्रत्येक विधानसभा के लिये दोपहर 12 बजे रवानगी दी जायेगी। इसके प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीगंगानगर होंगे। नोडल समस्त एसडीएम, समस्त बीडीओ व सहायक निदेशक जनसंपर्क होंगे। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एडीएम सतर्कता को प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगानगर व डीटीओ गंगानगर व सादुलशहर नोडल अधिकारी होंगे।
14 दिसम्बर को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मंदिरों, स्मारकों, चौराहों आदि की साफ-सफाई करवाई जायेगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम महाराजा गंगासिंह चौक पर आयोजित होगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के सभी निकाय एवं पंचायत समिति स्तर पर प्रातः 10 से 11 बजे कार्यक्रम होगा। जिला स्तर पर प्रातः 10 से 11 के मध्य स्वच्छता रैली का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के नोडल सीईओ जिला परिषद, न्यास सचिव व आयुक्त नगर परिषद होंगे। जिले के बीडीओ, ईओ व सीडीईओ नोडल होंगे।
15 दिसम्बर को जिला स्तरीय समारोह धानमंडी व्यापार मंडल में होगा, जिसमें डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन होंगे एवं जीएम उद्योग केन्द्र, सचिव यूआईटी, सीडीईओ, एसीईओ जिला परिषद, मुख्य आयोजना अधिकारी, उपनिदेशक सांख्यिकी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक जनसंपर्क, श्रम कल्याण अधिकारी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, डीडी आईसीडीएस, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता, आयुक्त नगरपरिषद, उपनिदेशक समाज कल्याण व जिला पर्यटन अधिकारी हनुमानगढ़ नोडल होंगे। रक्तदान शिविर, टीकाकरण, आरोग्य कैम्प व गौसेवा कार्यक्रम, रोड़ सेफ्टी, दिव्यांगजनों को उपकरण आदि कार्यक्रमों के लिये सीईओ जिला परिषद को प्रभारी अधिकारी व सीएमएचओ, पीएमओ, उपनिदेशक समाज कल्याण आयुक्त नगरपरिषद व संयुक्त निदेशक पशुपालन को नोडल बनाया गया है।
16 दिसम्बर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ सूचना केन्द्र श्रीगंगानगर में होगा। इसके प्रभारी अधिकारी सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क होंगे। प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय व सीडीईओ नोडल होंगे। राजकीय कार्यालयों में एक घंटा साफ-सफाई के लिये एडीएम प्रशासन प्रभारी अधिकारी व समस्त जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नोडल होंगे।
17 दिसम्बर को ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे। 17 से 24 दिसम्बर तक शिविरों का संचालन व लम्बित परिवादों का निस्तारण किया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी सहायक कलक्टर एवं दण्डनायक फास्ट ट्रेक गंगानगर होंगे। जिले के समस्त एसडीएम, एसीईओ जिला परिषद, आयुक्त नगरपरिषद, समस्त बीडीओ, समस्त ईओ व समस्त जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नोडल होंगे।
18 दिसम्बर को महिला सम्मेलन धानमंडी व्यापार मंडल में डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्यक्रम होगा। इसके प्रभारी अधिकारी उपनिदेशक महिला बाल विकास होंगे। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गंगानगर व एसीईओ जिला परिषद, सीडीईओ महाप्रबंधक, डीएसओ, सहायक निदेशक समाज कल्याण, प्राचार्य राजकीय कॉलेज, जिला परियोजना समन्वयक, संयुक्त निदेशक पशुपालन, संयुक्त निदेशक कृषि नोडल होंगे।
19 दिसम्बर को उन्नत खेती समृद्ध किसान, आगे बढ़ रहा राजस्थान किसान सम्मेलन का आयोजन धानमंडी व्यापार मंडल में होगा। इसके प्रभारी अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि होंगे। जल संसाधन के एसई, संयुक्त निदेशक पशुपालन, उपनिदेशक उद्यान व उपरजिस्ट्रार सहकारी नोडल होंगे।
21 दिसम्बर को रन फॉर विकसित राजस्थान के लिये प्रातः 8 बजे सुखाड़िया सर्किल गंगानगर से मीरा चौक तक दौड़ होगी, जिसके प्रभारी अधिकारी जिला खेल अधिकारी व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, सीडीईओ, एनसीसी, स्काउट, होमगार्ड, सीएमएचओ, मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर, उपनिदेशक महिला बाल विकास, एसई पीडल्ब्यूडी, आयुक्त नगर परिषद व राजीविका नोडल होंगे।
22 दिसम्बर को युवा रोजगार दिवस धानमंडी व्यापार मंडल में होगा, जिसमें युवाओं को नियुक्ति पत्र व नीतियों का विमोचन होगा। इसके प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद होंगे तथा सहायक निदेशक रोजगार, खेल अधिकारी व अन्य नोडल होंगे। 23 दिसम्बर को पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान होगा, जिसके प्रभारी उपवन संरक्षक गंगानगर, एसीईओ जिला परिषद, सचिव न्यास, आयुक्त नगरपरिषद, डीएसओ, प्राचार्य भीमराव अम्बेडकर व सीडीईओ नोडल होंगे।
24 दिसम्बर को पर्यटन को लेकर कॉन्क्लेव, हवेलियों से हरियाली तक पंच गौरव के पर्यटन स्थल बुड्ढा जोहड़ की साफ-सफाई इत्यादि कार्यक्रमों के लिये एडीएम प्रशासन प्रभारी अधिकारी, एसडीएम रायसिंहनगर, बीडीओ रायसिंहनगर, ईओ रायसिंहनगर व जिला पर्यटन अधिकारी हनुमानगढ़ नोडल होंगे।
25 दिसम्बर को सुशासन दिवस होगा। प्रातः 9.30 बजे जिला कार्यालयों, उपखण्ड कार्यालयों व अटल सेवा केन्द्रों में सुशासन दिवस के शपथ कार्यक्रम होंगे। सहायक निदेशक लोक सेवाएं इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। समस्त एसडीएम, समस्त जिला, ब्लॉक स्तरीय व पीआरओ नोडल होंगे।
Shri Ganga NagarNews
नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान
जिला कलक्टर ने 13 से 25 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों के लिये लगाये प्रभारी अधिकारी व नोडल
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…