श्रीगंगानगर, गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न निमार्ण व विकास कार्यां में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जा रही हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अनेकानेक निर्माण व विकास के कार्य प्रगति पर हैं।
श्री बिहाणी शुक्रवार को सदर थाना में स्थानीय विधायक निधि क्षेत्र से 10 लाख रूपये की राशि से बनने वाली बैरिक के शिलान्यास के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं शहरवासियों व ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगानगर में हजारों करोड़ रूपये की विकास योजनाएं प्रगतिरत हैं। इनके पूर्ण होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पज स्कूल में 10 कमरों के पुनः निर्माण कार्य करवाए गए हैं। सूरतगढ रोड पूर्व दिशा में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य 22.42 लाख रूपये की राशि से करवाए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर ऑपन जिम कार्य के लिए 13 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। किसान चौक से नेतेवाला बाइपास तक के लिए 153.67 लाख रूपये की राशि से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। वृद्वा आश्रम से किसान चौक तक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 141.05 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी। हाकम मारूति गैराज रोड से 5 ई छोटी स्कूल तक के लिए 128.94 लाख रूपये की राशि से इंटरलॉकिंग कार्य, विष्णु कॉलोनी से जानकीनगर तक सीसी सडक रोड के लिए 38.07 लाख रूपये, धानमंडी गेट के पास जस्सासिंह मार्ग पर बीटी सडक निर्माण के लिए 81.68 लाख रूपये की राशि से कार्य करवाए जाएंगे। इसी प्रकार बसंती चौक से हनुमान धाम मंदिर तक 50.73 लाख रूपये, धानमंडी गेट से सूरतगढ रोड तक नाला निर्माण कार्य के लिए 36 लाख रूपये, ए-माइनर व कुंज विहार के मध्य ग्रीन स्पेस विकास कार्य के लिए 56.25 लाख रूपये तथा विभिन्न स्थानों पर कारपेट सडक निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की राशि से कार्य करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर सदर थाना सीओ श्री सुभाष, सीता स्वामी, श्री श्याम धारीवाल, श्री प्रियंक भाटी, श्री प्रेम घोडेला, श्री कृष्ण कुमार, चेष्टा सरदाना, श्री मुखत्यार सिंह, श्री सुखपाल भुल्लर, श्री महेश सारस्वत, श्री कमल नारंग, कमलेश वर्मा, अंजु सैनी, श्री रतन गणेशगढिया, श्री आशु गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
सदरथाना में दस लाख रूपये से बनेगी बैरिक
गंगानगर विधायक श्री बिहाणी ने किया शिलान्यास
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…