श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विधानसभाओं के ईआरओ व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत 04.11.2025 से 11.12.2025 तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया है। गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व जिले/विधानसभा क्षेत्र जिला श्रीगंगानगर में कुल मतदाताओं की संख्या 1563593 थी, जिनको गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। जिले/विधानसभा क्षेत्र में गणना चरण के दौरान कुल 1467224 मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए गए हैं, जिनका नाम 16.12.2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित कर दिया गया है।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि गणना चरण के दौरान 04.11.2025 से 11.12.2025 तक जिले/विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ट के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ क्षेत्र में अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची मय उनके कारण बीएलओ द्वारा बूथ लेवल एजेण्ट को उपलब्ध कराई गई, जिससे वे इस सूची का अवलोकन कर गणना प्रपत्रों की अप्राप्ति का कारण जान सकें तथा इस संबंध में यदि आवश्यक हो तो, सुधारात्मक कार्यवाही कर सकें। इन बैठकों का बैठक कार्यवाही विवरण तथा अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची मय कारण जिले की वेबसाइट www.sriganganagar.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध कराई गई है।
बैठक में बताया गया कि गणना चरण के दौरान कुल 96369 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे, जिनकी सूची मुख्य निर्वाचन अध्िकारी, राजस्थान की वेबसाईट www.election.rajasthan.gov.in एवं जिले की वेबसाइट www.sriganganagar.rajasthan.gov.in पर Accessible format में उपलब्ध है। अप्राप्त गणना प्रपत्रों में मृत 26754, स्थायी रूप से स्थानान्तरित 50327, अनुपस्थित 13028, मतदाता सूची में एकाधिक स्थान पर पंजीकृत 5703 तथा अन्य 557 हैं। यह सूची मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय में भी चस्पा की गई, ताकि यह आमजन, नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहे।
यद्यपि यह उल्लेखनीय है कि 951 मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 ऑनलाइन तथा 1763 फॉर्म-6 ऑफलाइन (कुल 2714) बीएलओ के माध्यम से प्राप्त हुए हैं, जिनका नाम विहित प्रक्रिया के पश्चात मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा। फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने का कार्य इस अवधि में भी सतत रूप से जारी रहेगा। आमजन अपना फॉर्म-6 ऑनलाइन वोटर हैल्पलाइन एप अथवा वोटर सर्विस पोर्टल से भी भर सकते हैं अथवा बीएलओ को भी फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र भरकर दे सकते हैं। जो व्यक्ति 1.4.2026, 1.7.2026 अथवा 1.10.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 एवं निर्धारित घोषणा पत्र भरकर अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रारूप मतदाता सूची की दो प्रतियाँ (एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। उन्हें प्रारूप मतदाता सूची पर दावे आपिŸायों तथा नव मतदाता पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र प्रस्तुत करने के ंसंबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। घोषणा पत्र द्वारा आवेदक स्वयं अथवा उनके माता, पिता के नाम की गत गहन पुनरीक्षण से मैपिंग की जाती है।
इसी के साथ जिले, विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का भी पुर्नगठन किया गया। पूर्व में जिले, विधानसभा क्षेत्र में 1463 मतदान केन्द्र थे, जिनका पुनर्गठन, सुव्यथीकरण कर 255 नवीन मतदान केन्द्र सृजित हुए हैं और वर्तमान में जिले/विधानसभा क्षेत्र में 1718 मतदान केन्द्र हो गये हैं। इस प्रकार जिले/विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाला कोई भी मतदान केंद्र शेष नहीं है।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि आयोग द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत 16.12.2025 से 15.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये जाएंगे। इस अवधि में प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के संबंध में अथवा अन्यथा भी मतदाता सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी में तैयार की जावेगी और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की जावेगी। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा करेंगे।
ईआरओ के निर्णय के विरूद्ध 15 दिवस में प्रथम अपील अधिकारी ‘‘जिला मजिस्ट्रेट’’ को की जा सकती है तथा इस अपील के निर्णय से असंतुष्ट होने की स्थिति में द्वितीय अपील प्रथम अपील अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अगले 30 दिवस में द्वितीय अपील अधिकारी ‘‘मुख्य निर्वाचन अधिकारी’’ को अपील की जा सकेगी। इसके पश्चात आयोग द्वारा निर्धारित 14.02.2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
बैठक में गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, गंगानगर ईआरओ श्री नयन गौतम, श्री रविन्द्र यादव, समस्त ईआरओ एवं राजनैतिक दल आईएनसी से श्री भीमराज डाबी, श्री जसमीत सिंह, श्री धीरज अरोड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री शंकर मेघवाल, बीएसपी से श्री भजनसिंह घारू, श्री हीरालाल, सीपीआईएम से श्री वकील सिंह, बीजेपी से श्री रतन गणेशगढ़िया सहित अन्य उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 श्रीगंगानगर में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन
श्रीगंगानगर जिले में 1718 मतदान केन्द्र हुए 16 दिसम्बर से 15 जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…