श्रीगंगानगर। दिनांक 16.12.2025 को निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्ड नं. 8 के वार्डवासियों ने जलदाय विभाग व एल एंड टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। बंटी वाल्मीकि ने बताया कि पिछले 25 दिनों से वार्ड नं. 8 में पानी की किल्लत से लोग भंयकर परेशानी का सामना कर रहे है जिससे वार्ड में हाहाकार मचा हुआ है। कालीमाता मंदिर रोड़, सिंधियों वाला मौहल्ला, रमा प्रोविजन स्टोर की गलियों सहित 7-8 अन्य गलियों में पानी लोगों के घरों तक नहीं पंहुचा पा रहा है। इस मांग को लेकर निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने अधीक्षण अभियंता पीएचईडी को ज्ञापन सौंपा। अधीक्षण अभियंता ने तुरन्त प्रभाव से एक्सईएन व एईएन पीएचईडी, आरयूआईडीपी के एक्सईएन व एल एंड टी के प्रभारी को बुलाकर शीघ्र अतिशीघ्र उक्त समस्या से वार्डवासियों को निजात दिलवाये जाने हेतु निर्देश दिये। बंटी वाल्मीकि ने कहा कि जब तक एल एंड टी अपनी सप्लाई व्यवस्था पूर्ण रूप से नहीं सुधारती तब तक पीएचईडी द्वारा पानी सप्लाई सुचारू रूप से की जावे। इस दौरान विजय द्रविड़, अशोक सुमाली, राजेश खन्ना, अनिल सारवाण, रोशनी, ममता, अनीता, लक्ष्मी बाई, सुनील घुस्सर, रामनिवास पिवाल आदि मौजूद थे।
Source: