श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 16 से 24 दिसम्बर तक प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अभियान के सफल क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चक महाराजका व गंगानगर, पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत संगराना व थांदेवाला, अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 2 पीजीएम-बी एवं 20 एलएम लूणिया, श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत श्रीकरणपुर व 9 एफए, सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खाटसजवार, रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बज्जूवाला व सतजण्डा, श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जैतसर, घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 2 एमएलडी-ए, सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भैरूपुरा व रामसरा जाखड़ान में ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करना, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाना, राजस्व न्यायालयों के लम्बित नोटिसों की तामिली, कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, सहमति से विभाजन, नामांतकरण, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र जैसे कार्य सम्पादित कर ग्रामीणों को राहत दी गई।
17 दिसम्बर को यहां आयोजित होंगे शिविर
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के तहत 17 दिसम्बर को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हिन्दुमलकोट व शिवपुर फतूही, पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 56 एफ, अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अनूपगढ, श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मानकसर व जोरावरसिंहपुरा, सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चौधरी चेतरामवाला, रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भोमपुरा व रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12 जीबी, घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 2 केएलडी व जोरावरपुरा-बी, सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बख्तावरपुरा व भगवानगढ़ में शिविर आयोजित होंगे।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में हुआ ग्रामीणों की समस्याओं समाधान
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…