श्रीगंगानगर। ग्राम पंचायत नेतेवाला, आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में चिन्हित हो चुका है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस परियोजना पर कार्य  विधीवत रुप से हवन कर कार्य प्रारम्भ किया।
 इस हेतु पूरे ग्राम के उत्तम स्वास्थ्य संवर्धन, संरक्षण और उत्तरोत्तर समृद्धि और  निर्विघ्न इस योजना की पूर्णता हेतु यज्ञ का आयोजन राजकीय आयुर्वेद औषधालय  नेतेवाला यरिसर में शुक्रवार को प्रात 9 बजे प्रारम्भ हुआ। इस यज्ञ को पण्डित श्री राज कुमार शर्मा ने विधीवत मंत्रोच्चार के साथ सुसम्पन्न करवा प्रसाद वितरित किया।
 इस अवसर पर प्रभारी वैद्य विनोद कुमार शर्मा ने आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना के बारे में विस्तृत से बताया और सभी की सहभागिता सुनिश्चित कर इस योजना को सफल बनाने का आग्रह किया। आरोग्य मित्र व आरोग्य सखी का चयन भी किया। इस अवसर पर तपोवन मनोविकास संस्थान का स्टाफ और बच्चों ने भी भाग लिया और आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना को समझा और इस योजना में पुरी निष्ठा से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
औषधालय प्रभारी वैद्य विनोद कुमार शर्मा के अलावा आयुर्वेद वरिष्ठ कम्पाउडर श्री दयानंद शर्मा, श्री संदीप सहारण, श्री सुरेश गोयल, श्री सुरेश ताखर, श्री बधे सिंह, श्री रमाशंकर, श्री जीया राम, श्री अनिल सिहाग, श्री केदार मल, श्री सुनील सापूनिया के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Source: