श्रीगंगानगर। वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’ कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्रीगंगानगर जिले की छह विधानसभाओं में विकास रथों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को विकास रथों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार की उपलब्धियां बता रहे विकास रथ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी मुलाकात करते हुए उन्हें वर्तमान सरकार के गत दो वर्षों में हुए जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत करवाया। जिला कलक्टर द्वारा आमजन में प्रचार साहित्य वितरित किया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, नगर परिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
Source: