श्रीगंगानगर। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘ की श्रृंखला में शुक्रवार को नई धानमंडी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन परिसर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वीसी के माध्यम से धौलपुर से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर कुमार, श्री शरणपाल सिंह मान, श्री भूपेन्द्र सिंह बराड़, एसीईओ श्री हरिराम चौहान, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार, सीडीईओ श्री गिरजेश कांत शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री ऋषभ जैन, श्री प्रदीप धेरड़, श्रीमती चेष्टा सरदाना, श्री रमेश मदान, सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Source: