श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 24 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित हो रहे हैं। इनमें ग्रामीणों की समस्याओं का हाथोहाथ निस्तारण हो रहा है। इस पर लाभार्थियों द्वारा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामनगर व चूनावढ़, श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अरायण व धनूर, सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करड़वाला, रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुकलावा व 3 एमके, श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत श्रीविजयनगर, घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 24 एएस-सी, सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राजियासर स्टेशन व ठुकराना में शिविर आयोजित हुए।
इस दौरान शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करना, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाना, राजस्व न्यायालयों के लम्बित नोटिसों की तामिली, कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, सहमति से विभाजन, नामांतकरण, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र जैसे कार्य सम्पादित कर ग्रामीणों को राहत दी गई। शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए पट्टे वितरित किये गये। राहत मिलने के पश्चात ग्रामीणों द्वारा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
22 दिसम्बर को यहां आयोजित होंगे शिविर
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 22 दिसम्बर को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गणेशगढ़ व नेतेवाला, पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बैरां व दूदामोड, अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 27 ए व नाहरांवाली, श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम केसरीसिंहपुर व मलकानाकलां, सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सादुलशहर, रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करड़वाली व डाबला, श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12 बीएलएम-ए, घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 पीएसडी-बी, सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ठेठार व राजपुरा पिपेरन में शिविर आयोजित होंगे।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में मिल रही है राहत, जताया आभार
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…