श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण, नगरीय, ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में बाल आधार नामांकन, अद्यतन केन्द्र स्थापित किये जाने प्रस्तावित है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने बताया कि उक्त केन्द्रों पर बाल आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार (सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान) के अधीन नामांकन एजेन्सी (राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर) द्वारा ऑपरेटर को यूआईडीआई नई दिल्ली से आधार (पंजीकरण एवं अपडेट) विनियम 2016 अनुसार कार्य हेतु आईडी, क्रेडेशिंयल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है। जो भी पात्र व्यक्ति नामांकन ऑपरेटर के रूप में यूआईडीआई नई दिल्ली एवं सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्तों अनुसार कार्य करने का इच्छुक है, वह अपना आवेदन ऑनलाईन स्वयं की एसएसओ आईडी से जी2सी में राजआधार पोर्टल के माध्यम से 6 जनवरी 2026 तक कर सकता है। 6 जनवरी 2026 तक प्राप्त आवेदनों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा एवं अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण आवेदनों को निरस्त कर दिया जायेगा। उक्त के ऑफलाईन आवेदन-पत्र विभाग के किसी भी कार्यालय में जमा नहीं होंगे। बाल आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य के लिये चयनित होने के उपरांत आवेदकों की फाईल नई दिल्ली से एक्टिव होने के अगले 15 दिवस में आधार ऑपरेटर्स को राशि 50,000 रूपये की पेनल्टी सिक्योरिटी राशि पोर्टल के माध्यम से राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर के बैंक अकाउण्ट में जमा करनी होगी। पात्रता, अन्य शर्तों एवं आधार केन्द्रों हेतु चिन्हित सरकारी परिसरों की सूचना जिले की वेबसाईट https://sriganganagar.rajasthan.gov.in एवं https://aadhaar.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
बाल आधार सेवा केन्द्रों की लोकेशन अनूपगढ़ उपखण्ड के वार्ड नम्बर 9, ग्राम पंचायत 18 पी घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 2 केएलडी, ग्राम पंचायत 2 जीएम, 12 एमएलडी, करणपुर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 3 ओ, 9 एफएफ, बडोपल, पदमपुर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 35 बीबी, 4 डीडी, तामकोट, रायसिंहनगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 7 पीएस, 3 एमके, पंचायत समिति रायसिंहनगर, सादुलशहर उपखण्ड की पंचायत समिति सादुलशहर, ग्राम पंचायत चक महाराजका, श्रीगंगानगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 3 वाई, वार्ड नम्बर 37, वार्ड नम्बर 51, सूरतगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत 9 एफडीएम (फरीदसर), देईदासपुरा, वार्ड नम्बर 21, श्रीविजयनगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 7 जीबी, 17 जीबी और 1 एमएसडी में है।
Shri Ganga NagarNews
बाल आधार नामांकन, अद्यतन ऑपरेटर हेतु आवेदन आमंत्रित
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…