श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने और सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 24 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित हो रहे हैं। इनमें ग्रामीणों की समस्याओं का हाथोहाथ निस्तारण हो रहा है। इस पर लाभार्थियों द्वारा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
इसी क्रम में बुधवार को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चक महाराजका, 18 जीजी, नेतेवाला व गणेशगढ़, पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पदमपुर व रत्तेवाला, सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मन्नीवाली, रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ठण्डी, श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कूपली, घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 10 केडी व 1ं2 एमएलडी, सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कस्बा सूरतगढ़ में शिविर आयोजित हुए।
इस दौरान शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करना, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाना, राजस्व न्यायालयों के लम्बित नोटिसों की तामिली, कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, सहमति से विभाजन, नामांतकरण, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र जैसे कार्य सम्पादित कर ग्रामीणों को राहत दी गई। शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए पट्टे वितरित किये गये। राहत मिलने के पश्चात ग्रामीणों द्वारा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
Source: