दलित एक्शन कमेटी के शिष्टमंडल ने एडीएम सुभाष जाखड़ को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से दलित एक्शन कमेटी ने मांग रखी कि सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नाम से रखा जाए क्योंकि बाबा साहेब के नाम पर उत्तर भारत में कोई बड़ा सरकारी संस्थान नहीं है जबकि राजस्थान में अन्य महान नेताओं के नाम से मेडिकल कॉलेज संचालित है। जैसे बीकानेर में सरदार वल्लबभाई पटेल मेडिकल कॉलेज, अजमेर में पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, जयपुर में सवाई मानसिंह जी के नाम से मेडिकल कॉलेज है, ऐसे में श्रीगंगानगर शहर स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सरकारी मेडिकल कॉलेज रखना सामाजिक न्याय और सम्मान की दशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर दलित एक्शन कमेटी के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि, जिला धानक सभा के अध्यक्ष कश्मीरी इंदौरा, कुम्हार सभा के अध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी, जिनगर समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान,पूर्व पार्षद राजेश निर्वाण, नायक समाज के वरिष्ठ नेता सोहन नायक, सफाई यूनियन के अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि,वाल्मीकि समाज पूर्व अध्यक्ष बसंत वाल्मीकि,भावाधस के अनिल धारीवाल, आदि धर्म समाज से अशोक सुमाली, विजय द्रविड़,राकेश नायक,सुनील घुसर, सम्राट,अनिल धारीवाल,अनिल सारवाण,अमित खन्ना, राजू उजिनवाल, दीपक चावरिया, राजेश खन्ना आदि मौजूद थे

Source: