’उदयपुर, भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 140वें एपिसोड को सुना गया।

राणा प्रताप मंडल की ओर से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सुथारवाड़ा चौराहे पर शहर विधायक ताराचंद जैन की अध्यक्षता में मन की बात सुनी गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन ने शिरकत की।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा, वह पार्टी की पूंजी है।

निष्ठावान, ईमानदार, सेवाभावी कार्यकर्ताओं की ही बदौलत आज राज्य एवं केन्द्र में भाजपा की सरकार है। सभी को साथ लेकर चलें।विधायक जैन ने मन की बात के ठोस अंशों का उल्लेख करते हुए कहा - प्रधानमंत्री ने कहा नशा युवाओं के सपनों के लिए बड़ी चुनौती है।

दृढ़ संकल्प से युवा इस लत को हरा रहे हैं। नशा मुक्त युवा अभियान जोर-शोर से चल रहा है।

संचार साथी से साइबर ठगी रुकी है। कर्मयोगी से कर्मचारी नई तकनीक सीख रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन संदेशों को हमें बूथ तक, घर-घर तक पहुंचाना है।

नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और सेवा भाव ही भाजपा कार्यकर्ता की असली पहचान है।मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर संयोजक राजजी वाष्णेय, पूर्व महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत, मनोहर चौधरी, संयोजक महेश भावसार, पार्षद नरेश वैष्णव, विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, रामजी वैष्णव, ओम प्रकाश चितौड़ा, विजय प्रकाश विप्पलवी, सुनील जैन, सुनील वसीटा, शिवशंकर नागदा, राजेश गवारिया, आनंदी लाल चितौड़ा सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।