उदयपुर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत द्वारा देशभर में युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, जागरूक, सक्रिय एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित अभियान के तहत फतहसागर झील पर फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंबामाता पुलिस थाना के थानाधिकारी श्याम सुंदर सोनी रहे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर ब्रह्म प्रकाश, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता एशियंट कोचिंग संस्थान के विनीता जोशी ने की।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्त फॉर युवा अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल दल को रवाना किया गया।
साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं को फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।माय भारत केंद्र उदयपुर द्वारा युवा स्वयंसेवकों एवं युवाओं की सहभागिता से आयोजित इस गतिविधि में दाडम मेघवाल, जगदीश पुरी गोस्वामी तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगिता पालीवाल, खुशी चौहान, विशाखा साहू, अंकित साहू, पुष्कर लाल मेघवाल, भावेश मेघवाल एवं पियूष पंड्या ने सक्रिय भूमिका निभाई।