उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के परिणामों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के निर्णय का पूर्ण सम्मान एवं स्वीकार करती है।
शर्मा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि वे शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष के रूप में जनता की आवाज मजबूती से उठाएगी और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग भी करेगी।
उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिणाम पार्टी के लिए आत्ममंथन और बेहतर रणनीति बनाने का अवसर हैं। असफल रहे प्रत्याशियों से उन्होंने निराश न होकर जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।