उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, भीलों का बेदला एवं उदयपुर जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा, उदयपुर के तत्वावधान एक दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

यह शिविर माहेश्वरी समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह निःशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में माहेश्वरी समाज के 200 से ज्यादा महिला और पुरूषो के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस दौरान पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के जनरल मेडिसिन,सर्जरी विभाग,स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, चर्म रोग विभाग,शिशु रोग, नेत्र रोग,ईएनटी एवं मनोचिकित्सा विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।

डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।शिविर के दौरान रक्त की जांचें,सोनोग्राफी,एक्सरें,ईसीजी एवं ईकोकार्डियोंग्राफी एवं दन्त रोग सम्बन्धी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार व सर्जरी के लिए अस्पताल में विशेष रियायती दरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।उदयपुर जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा के एस.एन.माहेश्वरी ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से हर वर्ष किरण माहेश्वरी की स्मुति में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज के लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर में सभी लाभार्थियों ने इस पहल के लिए आयोजकों और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।