GMCH STORIES

राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरेगी जदयू : शैलेन्द्र कुमार

( Read 1183 Times)

24 Apr 26
Share |
Print This Page

राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरेगी जदयू : शैलेन्द्र कुमार

देश के सर्वमान्य नेता विकासपुरुष नीतीश कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन व जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता श्री संजय झा को पुनः पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस निर्णय को संगठन की मजबूती, राजनीतिक दूरदृष्टि एवं पार्टी नेतृत्व के मजबूत विश्वास का प्रतीक बताया है।

 शैलेन्द्र कुमार ने मीडिया संबोधन के दैरान कहा कि चुनाव आयोग के निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत श्री नीतीश कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस कुशलता,समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के साथ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया, उसका सकारात्मक परिणाम विगत लोकसभा चुनाव एवं बिहार विधानसभा चुनावों में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए गए। जदयू निश्चय ही नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा एक मजबूत, प्रभावशाली एवं जनहित के मुद्दों पर केंद्रित राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में उभरेगी।

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार द्वारा पुनः श्री संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी नेतृत्व को उनकी कार्यशैली और संगठन विस्तार की क्षमता पर पूरा विश्वास है। तथा आज देश की राजनीति में जनता दल (यू) एक सशक्त वैचारिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है और इसमें श्री संजय झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बिहार से लेकर देश के विभिन्न राज्यों तक पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में श्री झा का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं श्री नीतीश कुमार व श्री संजय झा जी को पुनः इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। मुझे केवल आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में आगामी वर्षों में जनता दल (यू) का देशभर में और व्यापक विस्तार होगा। 

जदयू दिल्ली के प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप ने कहा कि जदयू, दिल्ली प्रदेश के सभी कार्यकर्ता और भी अधिक उत्साह, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी आने वाले समय में देश की राजनीति में और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) सदैव विकास, सामाजिक न्याय, समावेशी राजनीति एवं जनकल्याण की विचारधारा के साथ आगे बढ़ती रही है और श्री नीतीश कुमार व श्री संजय झा के नेतृत्व में यह विचारधारा और अधिक मजबूती के साथ देशभर में पहुंचेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like