GMCH STORIES

गीतांजलि यूनिवर्सिटी में 16 से राष्ट्रीय स्तर का ट्रेनिंग एंड कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

( Read 3743 Times)

15 Apr 26
Share |
Print This Page
गीतांजलि यूनिवर्सिटी में 16 से राष्ट्रीय स्तर का ट्रेनिंग एंड कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

उदयपुर। गीतांजलि यूनिवर्सिटी के गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्लाइमेड रिसर्च सोल्यूशन्स के सहयोग से किया जा रहा है।
इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भारत एवं विदेश की जानी मानी फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ये प्रतिनिधि विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ चयन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी-अपनी संस्थाओं में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
संस्थान में पिछले एक माह से “फ्रॉम कैंपस टू कॉर्पोरेट” कार्यक्रम के अंतर्गत डी फार्मेसी, बी फार्मेसी, एम फार्मेसी एवं फार्मा डी के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्लेसमेंट ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों को रिज्यूमे निर्माण, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स तथा मॉक इंटरव्यू सत्रों के माध्यम से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया।
संस्थान के प्राचार्य एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह ड्राइव विद्यार्थियों के लिए करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार बेहतर रोजगार के विकल्प मिलेंगे।
इस आयोजन के सफल संचालन हेतु गीतांजलि यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास, वाइस प्रेसिडेंट श्री संदीप कुणावत एवं रजिस्ट्रार डॉ. अरविन्द यादव ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like