GMCH STORIES

बिहार में विकास की नई दिशा नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई - श्रीनाथ सिंह बौद्ध

( Read 477 Times)

15 Apr 26
Share |
Print This Page

बिहार में विकास की नई दिशा नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई - श्रीनाथ सिंह बौद्ध

पटना - बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए, ट्रष्टी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया के श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा, "सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की प्रगति और विकास की कामना करते हैं। यह एक ऐतिहासिक पल है जब भारतीय जनता पार्टी का एक नेता बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है।"

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा, "यह मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार के लोगों की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है। मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरने और उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।"

श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने आगे कहा, ट्रष्टी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया "सम्राट चौधरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार एक नए युग में प्रवेश करेगा और विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।"

श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा, "सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। हमें उम्मीद है कि यह नेतृत्व बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।"

श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नविन एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like