GMCH STORIES

शैक्षिक भ्रमणः सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने उदयपुर सिटी पैलेस का किया दौरा

( Read 980 Times)

23 Apr 26
Share |
Print This Page

शैक्षिक भ्रमणः सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने उदयपुर सिटी पैलेस का किया दौरा

उदयपुर। सनबीम स्कूल द्वारा कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत छात्रों को उदयपुर स्थित प्रसिद्ध सिटी पेलेस ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का सिटी पैलेस परिसर में भव्य स्वागत किया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मेवाड़ के नरेश लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही महारानी निवृत्ति कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेवाड़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और इतिहास की जानकारी दी।
इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराना रहा। सिटी पैलेस की भव्य वास्तुकला, संग्रहालय, शस्त्रागार और ऐतिहासिक महत्व ने छात्रों के ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि की।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक रहा। इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपने इतिहास एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like