GMCH STORIES

प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा उत्साह, 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

( Read 179 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page
प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा उत्साह, 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

भीलवाड़ा। Sangam University में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह” भव्यता, उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में भीलवाड़ा जिले सहित अजमेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, नागौर एवं प्रतापगढ़ सहित विभिन्न जिलों से आए 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवेश निदेशक डॉ. अमित कुमार जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, करियर एवं भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सीखने एवं आगे बढ़ने का जो उत्साह देखने को मिला, वह अत्यंत प्रेरणादायी रहा।


इस अवसर पर प्रबंधन मंडल सदस्य पलक मोदानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान कुलपति डॉ. करुणेश सक्सेना ने पीपीटी एवं वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, रिसर्च गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध आधुनिक आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देता है।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण विद्यार्थियों के लिए आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र रहे, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम चयन करने तथा बेहतर करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने भी विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछकर करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की मार्केटिंग टीम एवं स्टाफ सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like