GMCH STORIES

बड़गांव के रूपनगर और भुवाणा में वित्तीय साक्षरता शिविर

( Read 525 Times)

17 Mar 26
Share |
Print This Page


उदयपुर, भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र, बड़गांव की ओर से मंगलवार को रूपनगर और भुवाणा में विशेष वित्तीय लिंकेज कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लीड बैंक अधिकारी हेमराज सोनवाल और नवीन अत्रे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय साक्षरता केंद्र की सेंटर मैनेजर विभा जानी ने ग्रामीणों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया। एसबीआई के बीसी सुमित शर्मा ने शिविर में मौजूद लोगों को केंद्र सरकार की फ्लैगशिप सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के फायदों के बारे में बताया और मौके पर ही पात्र ग्राहकों को इन योजनाओं से जोड़ा। शिविर के अंत में एरिया मैनेजर लक्ष्मण मेघवाल ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like