GMCH STORIES

“अभी तो पार्टी शुरू हुई है!!” — बादशाह के हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस संग गीतांजली सिनेप्स–2026 का ग्रैंड फिनाले 

( Read 1048 Times)

28 Feb 26
Share |
Print This Page

“अभी तो पार्टी शुरू हुई है!!” — बादशाह के हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस संग गीतांजली सिनेप्स–2026 का ग्रैंड फिनाले 

 

गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर में आयोजित सिनेप्स–2026 का समापन अभूतपूर्व उत्साह, ऊर्जा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुए इस बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक महोत्सव में मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, डेंटल, फिजियोथेरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और जुनून के साथ भागीदारी निभाई। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।


दिनांक 27-02-2026 को सुप्रसिद्ध बॉलीवुड रैपर एवं गायक बादशाह ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति से फेस्ट में चार चाँद लगा दिए। गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन श्री जे.पी. अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री कपिल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल एवं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया।


 बादशाह की कॉन्सर्ट नाइट — जब पूरा परिसर बना म्यूज़िक एरीना
जैसे ही बादशाह मंच पर आए, पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट और युवाओं के उत्साह से गूंज उठा। उनकी दमदार आवाज़, करिश्माई स्टेज प्रेजेंस और हाई-एनर्जी रैप बीट्स ने माहौल को पूरी तरह “हाइप” कर दिया।


उनके सुपरहिट गाने — डीजे वाले बाबू, लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल, ससुराल गेंदा फूल,ये लड़की पागल है, जुगनू, काला चश्मा, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, हाय गर्मी, वोडका लगाके तेरे नाल नचना, मोरनी बागां में बोले, नैना दा कहना असी तेरा मुखड़ा वेखदे रहना, पानी पानी हो गयी,रूप तेरा मस्ताना, वखरा स्वेग आदि गानों  — पर छात्र-छात्राएँ देर रात तक झूमते और गुनगुनाते रहे। हर बीट पर उठते हाथ और हर लिरिक्स पर गूंजती आवाज़ों ने सिनेप्स–2026 को एक भव्य लाइव म्यूज़िक फेस्टिवल में परिवर्तित कर दिया।

प्रतिभा, परिश्रम और सम्मान का उत्सव
सिनेप्स–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं अवॉर्ड्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों और टीम स्पिरिट ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया।

एक दिन पूर्व ज़ाकिर खान के प्रेरणादायक शो ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया था, वहीं समापन संध्या पर बादशाह के धमाकेदार रैप और म्यूज़िक बीट्स ने सम्पूर्ण गीतांजली परिसर को जोश और उल्लास से सराबोर कर दिया।
21-02-2026 से प्रारंभ हुआ यह भव्य महोत्सव, बादशाह की यादगार कॉन्सर्ट नाइट के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करते हुए संपन्न हुआ।

गीतांजली सिनेप्स–2026 न केवल मनोरंजन का उत्सव बना, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, आत्मअभिव्यक्ति को मंच देने और नई ऊर्जा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like