उदयपुर। World Oral Health Day के अवसर पर Geetanjali Dental and Research Institute में स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा प्राचार्य Dr. Balaji Manohar के कुशल मार्गदर्शन में विविध जनहितकारी एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

संस्थान में 15 दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही Lake Garden Apartment, Govardhan Vilas और BN College of Pharmacy में भी मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किए गए, जहां लोगों को दांतों की सही देखभाल के महत्व से अवगत कराया गया।
संस्थान परिसर में रंगोली, आकर्षक चार्ट और जानकारीपूर्ण पेम्फलेट्स के माध्यम से मरीजों और आगंतुकों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने “स्वस्थ मुख, सुखी जीवन” थीम के तहत सामूहिक शपथ लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया। साथ ही, दंत छात्रों की रचनात्मकता को मंच देने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस सफल आयोजन में Dr. Mridula Tak, Dr. Saurabh Singh, Dr. Shruti Sharma, Dr. Tarun Mali एवं Nitin Goswami का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन न केवल दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज को स्वस्थ मुस्कान की ओर एक सकारात्मक कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करता नजर आया। 😊