GMCH STORIES

राजस्थान के नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

( Read 820 Times)

19 Mar 26
Share |
Print This Page

राजस्थान के नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

राजस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों पर की बातचीत 

नीति गोपेन्द्र भट्ट 

नई दिल्ली। राजस्थान के नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार  मुलाकात की। 

खर्रा ने अपने दिल्ली दौरे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर प्रदेश के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

खर्रा ने इस दौरान राजस्थान में की सड़कों एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के साथ-साथ आमजन को प्रभावित करने वाली प्रमुख समस्याओं को केन्द्रीय मंत्रियों के समक्ष रख उनसे नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से त्वरित समाधान हेतु विशेष आग्रह किया गया। उन्होंने दीर्घकालिक आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए शाहपुरा-रींगस सड़क मार्ग के चैड़ीकरण कर उसे फोरलेन में विकसित करने तथा उसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्रदान करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी। खर्रा ने इसके अतिरिक्त, सीकर-जयपुर बाईपास पर लगातार बढ़ती जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित करवाने का आग्रह भी किया।

मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्रियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन प्रदान किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्षेत्र की इन महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र ही प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सीकर जिले के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like