उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 108 गौशालाओं की ऐतिहासिक छप्पन भोग श्रृंखला का आठवां आयोजन अशोकनगर मोक्ष धाम स्थित गौशाला में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 200 से अधिक गौ भक्तों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।
ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि इस अनूठे आयोजन की तैयारी में 15 गौ सेवकों की टीम ने दो दिनों तक निरंतर परिश्रम किया। सुबह 11 बजे से ही गौ भक्त सेवा कार्यों में जुट गए, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आनंद की अनुभूति देखने को मिली।
इस आयोजन की लाभार्थी वर्षीतप आराधिका राजकुमारी जी नलवाया रहीं, जिनका दूसरा वर्षीतप पूर्ण हुआ। साथ ही सक्षम सोसाइटी परिवारकृअध्यक्ष नंदकिशोर काबरा, सचिव सुप्रिया खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रिंकी काबरा व सलाहकार राजेंद्र पालीवालकृभी इस पुण्य अवसर के सहभागी बने।
कार्यक्रम का विशेष क्षण तब आया जब संस्थापक संजय जैन ने सेवा प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री की स्वीकृति से एडवोकेट निर्मल पंडित को प्रकल्प का प्रधान नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्हें उनके समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने की, जबकि मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रियंका कोठारी, रेनू सिरोया, किरण पोखरण एवं डॉ. अल्पना बोहरा शामिल रहे।
इस आयोजन की गूंज देश-विदेश तक सुनाई दे रही है, जहां से ट्रस्ट को अपार शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। कवि राव अजातशत्रु ने अपने काव्य के माध्यम से संस्थापक संजय जैन का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह श्रृंखला एक दिन उदयपुर की पहचान बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर संदेश दिया गया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी कर हिंदू समाज तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अल्पना बोहरा द्वारा एक गौशाला में छप्पन भोग कराने की घोषणा भी की गई, जबकि एक अन्य गौशाला के लिए गुप्त सहयोग की घोषणा ने सभी को प्रेरित किया।
अंत में स्वीटी जैन ने सभी अतिथियों, गौ भक्तों और गौशाला प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
।