GMCH STORIES

विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

( Read 421 Times)

22 Apr 26
Share |
Print This Page

विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं संस्था प्रधान अरुण व्यास की अगुवाई में सम्पन्न हुई।

प्रारम्भ में प्रार्थना सभा के बाद आहूत प्रथम सत्र में पृथ्वी की उत्पत्ति को वैदिक काल से अब तक विभिन्न परिवर्तनों पर प्रभारी भेरू लाल डोडियार ने विषयगत विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

इसके बाद प्रश्नोत्तरी , रंगोली , मेंहदी चार्ट निर्माण मॉडल निर्माण निबन्ध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिता आहूत की गई।जिसमें विद्यार्थी यो द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर समारोह को मयूर पड़ियार मुकेश जीवन लाल निनामा हितेष कुमार निनामा बदन लाल डामोर अनूप मेहता दयाशंकर चरपोटा सहित कई शिक्षकों ने सम्बोधित किया 
संचालन खुश पाल कटारा ने ओर आभार प्रदर्शन नारायण लाल, पंकज पाटीदार ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like