GMCH STORIES

चने की दाल जितना छोटा, विश्व में सबसे बड़ा रिकॉर्ड

( Read 1309 Times)

20 Apr 26
Share |
Print This Page

चने की दाल जितना छोटा, विश्व में सबसे बड़ा रिकॉर्ड

डॉ. इकबाल सक्का ने एक बार फिर अपनी अद्भुत कला से दुनिया को चौंका दिया है। विश्व टेबल टेनिस दिवस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उदयपुर के इस अंतरराष्ट्रीय सुवर्ण शिल्पी ने चने की दाल के आकार का विश्व का सबसे छोटा सोने का टेबल टेनिस सेट बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

यह सूक्ष्म कलाकृति मात्र 4×3 मिलीमीटर के टेबल, बेहद बारीक नेट, 2–2 मिलीमीटर के दो रॉकेट और आधा मिलीमीटर की गेंद से तैयार की गई है। इस पूरे सेट का वजन केवल 200 मिलीग्राम सोना है, जिसे बनाने में 56 घंटे का समय लगा। इस अद्वितीय कृति को देखने के लिए लेंस की आवश्यकता पड़ती है।

इस रिकॉर्ड को Hope International World Record Book में दर्ज किया गया है, जिससे भारत का नाम वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

डॉ. सक्का ने बताया कि इस अनोखी कलाकृति को भारत सरकार की ओर से चीन के शंघाई शहर में स्थित विश्व के सबसे बड़े टेबल टेनिस संग्रहालय को भेंट करने की योजना है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

121 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके डॉ. सक्का ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारतीय कला सूक्ष्मता में भी विश्व में सर्वोच्च स्थान रखती है। 🌟

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like