GMCH STORIES

*जर्जर शाला भवन मरम्मत मांग करने पर कोई नहीं आया*

( Read 386 Times)

05 May 26
Share |
Print This Page

*जर्जर शाला भवन मरम्मत मांग करने पर कोई नहीं आया*

हादसा होने पर अधिकारियों की रेलम पेल*

बांसवाड़ा । घाटोल उपखण्ड परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरथून के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल भवन की जर्जरता को अनेकों ज्ञापन, प्रार्थना पत्र, सर्वे , सूचनाऐं भिजवाने के बाद भी मरम्मत बज़ट आवंटन नहीं हुआ किन्तु ग्यारहवीं कक्षा विज्ञान संकाय की चढ़ला निवासी सुश्री पूजा आत्मज रमेश ,सुश्री काली कुमारी, ओर शारदा कुमारी के ऊपर छत का प्लास्टर गिरने से चोटिल होने की जानकारी जब विद्यालय संस्था प्रधान अरुण व्यास ने उच्च स्तरीय अधिकारियों को दी तो अधिकारियों की एक के बाद एक दौड़ भाग शुरू हो गई।

 

*13 माह से सर्वे,रिपोर्ट, जांचों,भवन सेफ्टी रिपोर्ट*

 

*कागज पर कागज लोटाफेरी* 

 

*मरम्मत का एक रुपया भी नहीं*

 

उल्लेखनीय हैं कि झालावाड़ जिले के पिपलोदी प्राथमिक विद्यालय में नव बच्चों के दुर्घटना में निधन के बाद विगत 13 माह से सर्वे,रिपोर्ट, जांचों,भवन सेफ्टी रिपोर्ट के बाद भी टीएसपी परिक्षेत्र बांसवाड़ा जिले के हालात ज्यों के त्यों है। अधिकारी संवर्ग केवल कागजों की लोटाफेरी ही कर रहा हैं।

 

किन्तु शिक्षा विभाग द्वारा न तो एक ईट भी किसी विद्यालय में नहीं लगाई नहीं किसी विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष निर्माण स्वीकृत किया गया हैं 

 

संस्था प्रधान अरुण व्यास सहित अमरथून स्टॉफ की सजगता और सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। हाल ही में ज्यादा शाला भवन जर्जर होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टीन शेड बना कर बच्चों को बिठाया जा रहा था दो वर्ष पूर्व समसा विभाग द्वारा 10 लाख 65 हजार में विद्यालय अमरथून की मेंटेनेंस की गई थी 

ओर 76 लाख सहित दो करोड़ के प्रस्ताव समसा विभाग जयपुर में भिजवाए गए हैं।

 

उक्त हादसे वाले कमरे की छत में चाइना मौजिक ओर मरम्मत कार्य हाल ही में समसा विभाग द्वारा किया गया था 

 

*जर्जर शाला भवन मरम्मत ओर दस नए कक्षा कक्ष निर्माण,पांच प्रयोगशालाएं के नव निर्माण प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश तकनीकी अधिकारियों को मौके पर दिए*

 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल ने तकनीकी अधिकारियों को मौके पर राउमावि अमरथुन स्कूल में बुला कर तत्काल जर्जर शाला भवन मरम्मत ओर दस नए कक्षा कक्ष निर्माण,पांच प्रयोगशालाएं के नव निर्माण प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश तकनीकी अधिकारियों को मौके पर दिए।

 

इसके अलावा संस्था प्रधान अरुण व्यास सहित पूरे स्टॉफ को निर्देशित किया कि दो पारी में विद्यालय अमरथून संचालन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाए और जर्जर परिसर में प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा कर तारबंदी करके आवागमन से रोक लगाई जाए और बच्चों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों अभिभावक से सुरक्षित किया जाए।

 

*प्रशासनिक अधिकारी की रेलम पेल अमरथून में लगी रही*

 

उपखण्ड अधिकारी घाटोल मनसुख लाल डामोर, तहसीलदार हाबू लाल जी, गिरदावर,पटवारी, जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित, लोकेश शुक्ला, सीबीईओ केशव चन्द्र बामणिया, एसीबीईओ विक्रम सिंह चंद्रावत सहित विभिन्न अधिकारियों की दौड़ भाग होती रही।

 

*उच्च स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं की ओर घायल छात्राओं के घर जाकर बालिकाओं की सुधबुध ली*

 

विद्यालय अमरथून स्टॉफ को अवकाश के बाद रोक कर कमरे खुलवा कर एक एक कक्षा कक्ष की जांच उच्च स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं की ओर घायल छात्राओं के घर जाकर बालिकाओं की सुधबुध ली ओर सेनावासा चिकित्सालय में उपचार कराने के निर्देश दिए गए।

 

*छत पर भी अधिकारी चढ़े ओर गन्दगी साफ करने के निर्देश दिए*

 

उपखण्ड अधिकारी घाटोल मनसुख लाल डामोर, तहसीलदार हाबू लाल जी, गिरदावर,पटवारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार रावल,जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित,कई अधिकारियों छत पर सीढ़ी के सहारे डरते हुए चढ़े ओर धरातलीय स्थिति जांची।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like