GMCH STORIES

त्रिपुरा सुंदरी में गौ भक्तों के सम्मेलन में भव्य 101 कुंडीय गौ-नवरात्रि का संकल्प

( Read 323 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page
त्रिपुरा सुंदरी में गौ भक्तों के सम्मेलन में भव्य 101 कुंडीय गौ-नवरात्रि का संकल्प

बांसवाड़ा । त्रिपुरा सुदरी मंदिर परिसर में संत जगदीश गोपाल महाराज, रघुवीरदास महाराज, परमेश्वर महाराज, माही दीदी के सानिध्य में गौभक्तों का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें आगामी गौ-नवरात्री को भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सभी संतों ने सनातन धर्म में गौमाता की महिमा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ता विकास राज ने गौ-नवरात्रि पर होनेवाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए गोदान को पुण्य कार्य बताते हुए समाज के भामाशाहों को गौसेवा कार्य में आगे आने का आव्हान किया।
उल्लेखनीय है कि सुरभि गांव संकल्पना के तहत इस वर्ष 25 गांव गोद लिए जा रहे हैं। गौवर्धन गौशाला तलवाड़ा में संतों के सानिध्य में मातृशक्ति और सर्वसमाज के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस कार्यक्रम में जयंत द्विवेदी, गणेश पाटीदार, कमल भाई, नरेंद्रदास, कांतिलाल, विकेश त्रिवेदी, नरेश कुमार, किशन भाई, कल्याण भाई, अरुण भाई, जय त्रिवेदी, निर्दोष भाई सहित अनेक गौभक्त अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आशीष भाई ने किया एवं आभार जयंत द्विवेदी ने व्यक्त किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like