GMCH STORIES

हमें लाना होगा डिजिटल अनुशासन: आफताब सलोदा

( Read 1671 Times)

09 May 26
Share |
Print This Page
हमें लाना होगा डिजिटल अनुशासन: आफताब सलोदा

उदयपुर। “बडा उद्यम होगा तो ही साइबर अटैक होगा, यह बहुत बडी गलतफहमी है। टैक्सी ड्राईवर, हाॅस्पीटल, होटल, एयरपोर्ट तथा व्यक्ति विशेष को भी साईबर हमले का निशाना बनाया जा रहा है। वर्तमान परिदृश्य में साईबर सुरक्षा को अपनाना मात्र बैंक, वित्तीय संस्थाओं, उद्योग, व्यवसाय आदि के लिए ही नहीं अपितु देश के सभी संस्थानों एवं नागरिकों के लिये जरुरी हो गया है। सरकार शीघ्र ही साईबर सुरक्षा कानून लागू करने जा रही है।“
उपरोक्त जानकारी श्री आफताब सलोदा ने यूसीसीआई में दी।
उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई भवन में “साइबर सिक्योरिटी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन श्री आफताब सलोदा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, साइबर सिक्योरिटी, सिलवर्स एवं पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्सेंचर सिक्योरिटी रहे। उन्हें भारत, यूके, अमेरिका एवं मध्य-पूर्व में साइबर सुरक्षा क्षेत्र का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में यूसीसीआई अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि आगामी सरकारी साइबर सुरक्षा कानूनों को ध्यान में रखते हुए उदयपुर के उद्यमियों के लिए इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ताकि उद्योग जगत समय रहते साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हो सके।
तकनीकी सत्र में श्री आफताब सलोदा ने कहा कि साइबर खतरे समाज के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं, चाहे वह व्यवसाय हो, सामान्य समाज, परिवार या पूरा देश। उन्होंने कहा कि साइबर जोखिमों की पहचान करना और व्यक्तिगत व व्यावसायिक डाटा को सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस सत्र से व्यवसायियों एवं स्टार्टअप फाउंडर्स को अपनी वर्तमान सुरक्षा स्थिति को समझने तथा साइबर सिक्योरिटी को केवल खतरे से बचाव तक सीमित न रखकर व्यवसाय वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण मूल्य संवर्धन के रूप में अपनाने की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान देश की कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना कंपनियां साइबर हमलों का शिकार हुई थीं। ऐसे में यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि हमारा व्यक्तिगत डाटा किस प्रकार और कहाँ उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने सभी को डिजिटल अनुशासन अपनाने का संदेश दिया।
यूसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सन्दीप बापना ने भी विनिर्माण उद्योग में बढ़ते साइबर खतरों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रश्नकाल के दौरान सिलवर्स के श्री गौरव पाण्डेय एवं श्रीमति सुलग्ना चैधरी ने प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन यूसीसीआई के मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 55 प्रतिभागियों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। अंत में वोकेशनल ट्रेनिंग स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन श्री हंसराज चैधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like