GMCH STORIES

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन

( Read 40059 Times)

05 Mar 15
Share |
Print This Page
वर्तमान सरकार पर बिजली दर बढ़ाकर आमजन को परेशान शोषण करने का आरोप लगाया और बिजली की दर वापस लेने बारिश से फसल को हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए वैर विधायक भजनलाल जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता ने जिस उम्मीद के साथ एक तरफा बहुमत दिया, उनमें से एक भी पूरी नहीं हो पाई है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार तो काला धन वापस ला सकी और महंगाई काबू कर पाई। केंद्र सरकार ने आम बजट पेश किया तो पेट्रोल-डीजल के दाम तक बढ़ गए। बिजली के दाम बढ़ाकर सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल सुनहरे सपने दिखा रही है। कांग्रेस सरकार के समय शुरू योजनाएं भाजपा सही रूप से नहीं चला पा रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और युवा बेरोजगार हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। स्वाइन फ्लू से लगातार मौतें हो रही हैं।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like