GMCH STORIES

25 अप्रैल गुरूवार को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह आचार्य सुन्दरसागर जी महाराज के सानिध्य में

( Read 1098 Times)

20 Apr 24
Share |
Print This Page
25 अप्रैल गुरूवार को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह आचार्य सुन्दरसागर जी महाराज के सानिध्य में

भीलवाड़ा - हाउसिंग बोर्ड सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजित राष्ट्रीय संत आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज के सानिध्य में 25 अप्रैल 2024 गुरूवार को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह तेरापंथ नगर सभागार चित्तौड़ रोड़ भीलवाड़ा पर दोपहर 12.15 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें 5 दीक्षार्थी दीक्षा ग्रहण करेगें।
             समिति के अध्यक्ष राकेश पाटर्नी ने बताया कि 5 दीक्षार्थियों में - ब्रहा्रचारी सुधाकर भैया, ब्रहा्रचारी सोहन लाल भैया, ब्रहा्रचारी अवधेश भैया, ब्रहा्रचारिणी मधुरानी दीदी, ब्रहा्रचारिणी पुष्पा दीदी दीक्षा ग्रहण करेगें।
             इस अवसर पर 2 दिन पूर्व दिनांक 23 अप्रैल एवं 24 अप्रैल 2024 को कई धार्मिक कार्यक्रम होगें, जिसमें 23 अप्रैल को - प्रातः 6.30 बजे - अभिषेक, शांतिधारा, शांतिनाथ विधान व प्रवचन, दोपहर 2 बजे - होली, रक्षा बन्धन व दिक्षार्थी परिवार द्वारा गोद भराई, सांय 6.30 बजे - आरती, हाउसिंग बोर्ड समाज की और से गोद भराई व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 24 अप्रैल को - प्रातः 6.30 बजे - अभिषेक, शांतिधारा, गणधर वलय विधान व प्रवचन, दोपहर 2 बजे - गुरू पूजा, जिनवाणी पूजा परिवार द्वारा विदाई, सांय 6.30 बजे - आरती, मेहन्दी, मंगल स्नान व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 25 अप्रैल को - प्रातः 5 बजे - सामुहिक केशलोच, प्रातः 06.30 बजे - अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन व मंगल स्नान, दोपहर 12.15 बजे दीक्षा कार्यक्रम होगें। दिनांक 23 एवं 24 अप्रैल के कार्यक्रम सुपार्श्वनाथ पार्क में ही आयोजित होगें।
             राष्ट्रीय संत आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज द्वारा आज धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये भगवान महावीर तीर्थंकर के उपदेशानुसार अपनी आत्मा को, चेतना को, ध्यान साधना द्वारा निरवारकर उसकी चरम शुद्ध अवस्था तक ले जाना ही परमात्मा तक पहुंचना है और आत्मा से परमात्मा बनने का अगर कोई मार्ग है तो संयम और संयम के बिना आत्मा परमात्मा नहीं बन सकता।
             मीडिया प्रभारी भाग चन्द पाटनी ने बताया कि मंदिर में नित्य कार्यक्रम - प्रातः 6.30 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा, प्रातः 8.30 बजे नियमित प्रवचन आचार्यश्री, प्रातः 10 बजे आहार चर्या, दोपहर 3 बजे स्वाध्याय तत्व चर्चा, सांय 6.30 बजे शंका समाधान, सांय 7 बजे जिनेन्द्र आरती एवं गुरू भक्ति वैयावृति होगें।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like