GMCH STORIES

भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल की वर्कप्लेस विज़िट आज शाम को बेस्ट रेफ्रिजरेशन

( Read 1246 Times)

23 Feb 26
Share |
Print This Page

भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल की वर्कप्लेस विज़िट आज शाम को बेस्ट रेफ्रिजरेशन

उदयपुर। भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की वर्क प्लेस विज़िट 24 फरवरी ( आज ) बीसीआई अल्फा के मेंबर भरत पुरस्वानी के प्रतिष्ठान जोगीवाड़ा, बापू बाजार के पीछे स्थित बेस्ट रेफ्रिजरेशन में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7 बजे तक चलेगा, जिसमें बीसीआई  के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

राहुल पुरुस्वानी और ऑनर भीष्म पुरुस्वानी ने बताया कि बेस्ट रेफ्रिजरेशन , सन् 1985 से स्थापित यह प्रतिष्ठित पारिवारिक व्यवसाय पिछले लगभग चार दशकों से रेफ्रिजरेशन स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस क्षेत्र में अपनी मजबूत और विश्वसनीय पहचान बनाए हुए है। यहां एसी, डक्टेबल एसी, कॉपर पाइपिंग, डीप फ्रीजर, वाटर कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, कोल्ड रूम, हीट पंप सहित अनेक उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स की बिक्री के साथ-साथ सर्विस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने वर्क प्लेस विज़िट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गतिविधि सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को नजदीक से समझने, आपसी विश्वास बढ़ाने और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह करीर ने कहा कि वर्क प्लेस विज़िट नेटवर्किंग का अहम हिस्सा है, जिससे सदस्यों को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली, उत्पादों और सेवाओं की गहन जानकारी मिलती है और “गिव एंड ग्रो” की भावना को बल मिलता है।

वहीं बेस्ट रेफ्रिजरेशन के संचालक एवं मेजबान भरत पुरस्वानी ने सभी बीसीआई सदस्यों को सादर आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक उपस्थिति का आग्रह किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like