GMCH STORIES

उदयपुर में बीसीआई के तीनों चैप्टर्स की संयुक्त बैठक संपन्न, बिजनेस नेटवर्किंग और सहयोग पर हुआ मंथन

( Read 1211 Times)

19 Feb 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में बीसीआई के तीनों चैप्टर्स की संयुक्त बैठक संपन्न, बिजनेस नेटवर्किंग और सहयोग पर हुआ मंथन

उदयपुर। उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तीनों चैप्टर्स बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की संयुक्त आधिकारिक बैठक 18 फरवरी को होटल जगत में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक की शुरुआत बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी जी की माताजी के हाल ही में हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य एक मंच पर जुटे और आपसी व्यापारिक सहयोग, नेटवर्किंग और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हर सदस्य गिविंग माइंडसेट के साथ आगे बढे। जब सदस्य एक दूसरे को रेफरेंस और अवसर प्रदान करते है, तब संगठन और सदस्यों के बिजनेस दोनों आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मजबूत ‘बिजनेस इकोसिस्टम’ तैयार करना रहा। इसके तहत आगामी बिजनेस कॉम, वूमेन्स डे सेलिब्रेशन और बीसीआई एनुअल रिवार्ड्स जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में तकनीक आधारित बिजनेस मैनेजमेंट ऐप और ‘गिव एंड ग्रो’ मॉडल पर भी चर्चा हुई, जिससे सदस्यों के बीच पारदर्शी लेन-देन और आपसी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सभी सदस्यों के एक दूसरे को अपना परिचय देते हुए, बिजनेस रेफरेंस दिया। साथ ही, सबसे ज्याद रेफरल देने वाले को दी ग्रेट गिवर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने कहा कि बैठक विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के बीच समन्वय का सशक्त मंच रही। इसमें व्यापारिक चुनौतियों, बाजार की वर्तमान स्थिति और संगठन की भविष्य रणनीति पर सार्थक संवाद हुआ।
बैठक में बिजनेस प्रेजेंटेशन के साथ पिछले सत्र के बिजनेस एक्सचेंज आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

बैठक में बीसीआई अल्फा की जनरल सेक्रेटरी  डॉ.अमृता बोकड़िया    ने जनवरी माह की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए मैनेजमेंट गेम्स के माध्यम से भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजय पटवा ने बताया कि विशेष सत्रों में रेफरल बिजनेस मॉडल और सामूहिक व्यापारिक गतिविधियों पर मंथन हुआ, जिससे विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य एक-दूसरे के पूरक बनकर अपने टर्नओवर में वृद्धि कर सकें।

वहीं बीसीआई युवा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजक ने कहा कि यह बैठक नवाचार और नए व्यापारिक विचारों को समर्पित रही। बिजनेस प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यों ने अपने उत्पाद व सेवाएं प्रस्तुत कीं, जिससे स्टार्टअप्स और स्थापित व्यवसायों के बीच नए सहयोग और निवेश के अवसर खुले।

बैठक में देवेंद्र सिंह करीर (प्रेसिडेंट, बीसीआई अल्फा), डॉ. अमृता बोकड़िया (सेक्रेटरी), संजीव पटवा (प्रेसिडेंट, बीसीआई उत्सव), आलोक गुप्ता (जनरल सेक्रेटरी), धीरज वैदिक (ट्रेज़रर), अंशुल मोगरा (प्रेसिडेंट, चैप्टर-3), वात्सल्य सोनी (ट्रेज़रर), दिग्विजय राजक (प्रेसिडेंट, बीसीआई युवा), शिवम लोढ़ा (ट्रेज़रर), प्रीयेश जैन (एजुकेशन ट्रेज़रर) सहित हीना पथिक, प्राची जैन, सजल जैन, कैलाश माहेश्वरी, दिलीप बालचंदानी, राहुल कुमावत, जीवन सिंह सोलंकी, पीयूष कोठारी, विवान बंसल, भरत पुरस्वानी, अरुण चौबिसा, सी.पी. शर्मा, रतन सिंह सोलंकी, मनीष जोशी, लोकेश त्रिवेदी, अनुपम मेहता, अमन सोनी, चिन्मय वैरागी, वेदांत सिंह सोलंकी, अनामिका जी, प्रवीण जी, विपुल जोशी और सगुन जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like