GMCH STORIES

बीसीआई के तीन चैप्टर्स की संयुक्त बैठक 18 मार्च को: व्यापारिक विस्तार और नेटवर्किंग का सजेगा मंच : मुकेश माधवानी

( Read 1127 Times)

15 Mar 26
Share |
Print This Page

बीसीआई के तीन चैप्टर्स की संयुक्त बैठक 18 मार्च को: व्यापारिक विस्तार और नेटवर्किंग का सजेगा मंच : मुकेश माधवानी

उदयपुर। भारत के प्रतिष्ठित और तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग समूह 'बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल' (बीसीआई) की ओर से आगामी 18 मार्च को एक संयुक्त आधिकारिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

शहर के सुभाषनगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में शाम 6:00 बजे आयोजित होने वाली इस विशेष बैठक में बीसीआई के तीन प्रमुख विंग्स अल्फा, उत्सव और युवा के सदस्य एक ही छत के नीचे जुटकर व्यापारिक भविष्य की नई इबारत लिखेंगे।

शिक्षाविद् अरूण मांडोत होंगे मुख्य अतिथि

बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की बैठक में उद्यमी, समाजसेवी और शिक्षाविद अरुण मंडोत गेस्ट ऑफ ऑनर एवं स्पीकर के रूप में पधारेंगे।

अरुण मंडोत मेवाड़ क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की स्थापना की और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, उदयपुर जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे सिम्स संस्थान के अध्यक्ष, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, उदयपुर के प्रबंध निदेशक, आईएनआईएफडी के निदेशक तथा जैन सोशल ग्रुप – मेवाड़ रीजन के चेयरमैन हैं।

नेटवर्किंग और डिनर के साथ नए उद्यमियों को भी मौका

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक नेटवर्किंग को सुदृढ़ करना और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास योजनाओं पर साझा मंथन करना है। उन्होंने कहा कि, "संगठन के विस्तार हेतु जो उद्यमी वर्तमान में बीसीआई के सदस्य नहीं हैं, वे भी इस सत्र का हिस्सा बन सकते हैं। गैर-सदस्यों के लिए 699 रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें उन्हें शहर के दिग्गज उद्यमियों के साथ नेटवर्किंग करने और बिजनेस डिनर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।"

बैठक की तैयारियों को लेकर बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह करीर ने विश्वास जताया कि यह सत्र सदस्यों के बीच प्रोफेशनल तालमेल और विश्वास को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। बीसीआई का उद्देश्य व्यापार और समाज के बीच सकारात्मक नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है। अरुण मंडोत जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व का हमारे कार्यक्रम में आना हमारे लिए गर्व की बात है और उनके विचार हमारे सदस्यों को प्रेरित करेंगे।

वहीं, बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने कहा कि इस साझा मंच के माध्यम से व्यापारिक सहयोग की ऐसी नई राहें खुलेंगी, जिससे सभी सदस्यों के टर्नओवर और मार्केट रीच में वृद्धि होगी।

युवा उद्यमियों की महत्ता पर जोर देते हुए बीसीआई युवा के अध्यक्ष दिग्विजय राजक ने कहा कि, "हमारा प्रयास युवाओं की असीम ऊर्जा और उनके आधुनिक विजन को संगठन के अनुभव के साथ जोड़ना है।"

बीसीआई अल्फा की जनरल सेक्रेटरी डॉ. अमृता बोकड़िया ने कहा कि अरुण मंडोत ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया है। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सकारात्मक सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है।

बीसीआई अल्फा के जॉइंट सेक्रेटरी जीवन सिंह सोलंकी ने कहा कि बीसीआई मंच पर अरुण मंडोत का मार्गदर्शन युवा उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी रहेगा। हमें विश्वास है कि उनके अनुभव से सभी सदस्यों को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

बीसीआई उत्सव के जनरल सेक्रेटरी आलोक गुप्ता ने बताया कि जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, व्यापारिक अवसरों के आदान-प्रदान और मजबूत नेटवर्किंग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।

बीसीआई उत्सव की सेक्रेटरी हीना पथिक ने बताया कि जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग सदस्यों के बीच संवाद, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे और एक-दूसरे के साथ सार्थक नेटवर्किंग कर पाएंगे।

बीसीआई उत्सव के कोषाध्यक्ष धीरज वैदिक ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, नए प्रोजेक्ट्स और सदस्यता विस्तार को लेकर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही उपस्थित सदस्यों के लिए बिजनेस नेटवर्किंग के साथ डिनर की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like