GMCH STORIES

नया बोल्ड लुक, नया ब्राइटर मूड: मिरिंडा ने वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया ‘स्माइल प्लीज’ प्लेटफॉर्म

( Read 1126 Times)

28 Apr 26
Share |
Print This Page
नया बोल्ड लुक, नया ब्राइटर मूड: मिरिंडा ने वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया ‘स्माइल प्लीज’ प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली: मिरिंडा ने आज ब्रांड की फ्रेश विजुअल आइडेंटिटी के साथ-साथ नया ग्लोबल प्लेटफॉर्म ‘स्माइल प्लीज’ लॉन्च किया है। इस रोचक और प्रभावी पहल को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे रोजाना की जिंदगी खिल उठे, उसमें खुशियों के पल आएं और पहली नजर पड़ते ही चेहरे पर मुस्कान छा जाए।

आज के समय में जिंदगी बहुत व्यस्त और तनाव से भर गई है। लोग अक्सर अपने आसपास के छोटे-छोटे खुशी के पलों को जीना भूल जाते हैं। ऐसे वक्त में एक मुस्कान किसी सुपरपावर की तरह काम करती है। इससे तुरंत मन खिल उठता है और आपकी मुस्कान देखकर दूसरे लोग भी मुस्कुराने को प्रेरित होते हैं। बस यहीं कदम रखता है मिरिंडा। अपने टैंगी, रिफ्रेशिंग फ्लेवर के साथ मिरिंडा आपको जिंदगी के खुशनुमा पहलू को देखने और साथ में मुस्कुराने के लिए आमंत्रित कर रहा है।

रेट्रो-मॉडर्न एनर्जी से भरपूर और जेन-जेड को दिमाग में रखकर तैयार रिफ्रेश्ड लुक को पेप्सिको की आंतरिक डिजाइन एवं इनोवेशन टीम ने तैयार किया है। यह ग्राहकों को ब्रांड से जोड़ने का एक्सप्रेसिव, कन्टेंपरेरी और इमोशनल तरीका है। इसमें बोल्ड टाइपोग्राफी और आइकॉनिक मिरिंडा कलर पैलेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हर केन और लेबल पर वाइब्रेंट और लार्जर-दैन-लाइफ फ्रूट क्राउन नजर आते हैं। सेमी-सर्किल से बने ये आकार किसी स्माइल जैसे लगते हैं। हर वैरिएंट पर यह विजुअल लैंग्वेज देखने को मिलती है।

ब्रांड की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस लोगो को फ्रेश और यूथफुल एनर्जी के साथ फिर तैयार किया गया है। सैचुरेटेड टोन और हाई कंट्रास्ट कम्पोजिशन से हर फ्लेवर हाइलाइट होता है। साथ ही मिरिंडा की बोल्ड पर्सनैलिटी और उम्मीद से भरी धरोहर भी नजर आती है।

पेप्सिको में इंटरनेशनल बेवरेजेज के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर यूजीन विलेमसन ने कहा, ‘मिरिंडा ने हमेशा से सेल्फ एक्सप्रेशन का साथ दिया है। अब एक वैश्विक अभियान के साथ हम इसी भावना को जिंदा कर रहे हैं। यह अभियान ताजा, खुशनुमा और प्रासंगिक है। आज की व्यस्त दुनिया और शोर-शराबे में कई बार मुस्कान की एक छोटी सी वजह भी काफी होती है। अपनी नई विजुअल आइडेंटिटी और स्माइल प्लीज प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम आपको थोड़ी देर ठहरने, तरोताजा होने और खुशी का एक पल जी लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।’

पेप्सिको इंडिया एंड साउथ एशिया के वीपी एवं जनरल मैनेजर – बेवरेजेज, नितिन भंडारी ने कहा, ‘मिरिंडा की रिफ्रेश्ड आइडेंटिटी और ‘स्माइल प्लीज’ की लॉन्चिंग दिखाती है कि हम कैसे अपने ग्राहकों के साथ जुड़ाव को गहरा करने के साथ-साथ प्रासंगिक बने रहने के लिए बदलाव कर रहे हैं। पेप्सिको में हमारा फोकस ऐसे बेवरेज ब्रांड बनाने पर है, जो ग्राहकों के बदलते विचारों, अवसरों और उम्मीदों के हिसाब से बदलाव दिखाते हों। मिरिंडा ने हमेशा बोल्ड फ्लेवर और उम्मीद का दामन थामा है और यह नया वैश्विक प्लेटफॉर्म एक ऐसे वाइब्रेंट एवं कंटेम्परेरी ब्रांड के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करेगा, जो सभी ग्राहकों की जिंदगी में खुशी लाता है।’

‘स्माइल प्लीज’ प्लेटफॉर्म के तहत मिरिंडा एक ‘स्माइल चेन’ लॉन्च कर रहा है। यह इन्फ्लूएंसर्स के नेतृत्व में एक डिजिटल एक्टिविटी होगी, जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे सकारात्मकता की एक बयार लाई जा सके। कैंपेन शुरू हो रहा है और आप भी इस ‘स्माइल चेन’ का हिस्सा बन सकते हैं।

‘स्माइल प्लीज’ प्लेटफॉर्म को आज से मिरिंडा के सभी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया जा रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like