संस्कृत भारती, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जावदा द्वितीय और श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय निम्बाहेडा के संयुक्त तत्वावधान में सरल संस्कृत परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रान्त द्वारा आयोजित सरल संस्कृत परीक्षा 2025-26 के आये परिणाम में श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय गुरुकुल के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जावदा द्वितीय में अध्ययनरत 119 छात्र सरला परीक्षा में और 16 विद्यार्थी सुगमा परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ श्याम सुन्दर पारीक जनपद संयोजक संस्कृत भारती चित्तौड़गढ़ ने बताया कि यह परीक्षा चित्तौड प्रान्त स्तर पर आयोजित हुई थी जिसमें श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय परीक्षा केन्द्र पर छात्रों का परिणाम प्रशंसनीय रहा और सरला परीक्षा में कक्षा 8 के अर्जुन पुरोहित और गर्वित शर्मा ने प्रथम स्थान, कन्हैया लाल तिवारी कक्षा 10 ने द्वितीय स्थान और सुगमा परीक्षा में प्रहलाद शर्मा कक्षा 11 ने प्रथम स्थान और शैलेन्द्र नागदा कक्षा 12 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। डॉ पारीक ने संस्कृत भारती द्वारा चलाए जा रहे पत्राचार पाठ्यक्रम, गीता शिक्षण केन्द्र, बालकेन्द्र, सरल संस्कृत परीक्षा 2026-27, भाषा बोधन वर्ग, प्रबोधन वर्ग, प्रशिक्षण वर्ग आदि प्रकल्पों की जानकारी देते संस्कृत भाषा की विशेषताओं से छात्र छात्राओं को अवगत करवाया। संस्कृत भारती चित्तौड़गढ़ के सम्पर्क प्रमुख विकास उपाध्याय ने छात्रों के मन से संस्कृत का भय दूर करते हुए इसे दैनिक व्यवहार की भाषा बताया और गतिविधि एवं संभाषण आधारित अध्ययन पर ध्यान देने का परामर्श दिया। कार्यक्रम के अन्त में संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रान्त द्वारा उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र एवं प्रथम द्वितीय स्थान विजेताओं को पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जावदा द्वितीय के प्रधानाध्यापक प्रभु लाल कुमावत, शारीरिक शिक्षक मिट्ठु लाल शर्मा, रामकेश, यजुर्वेद वेदाध्यापक त्रिलोक चंद शर्मा, ऋग्वेद शिक्षक ओम पाण्डेय सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।