GMCH STORIES

विद्यापीठ - मातृ संस्था की व्यवस्थापिका की बैठक सम्पन्न

( Read 964 Times)

24 Feb 26
Share |
Print This Page
विद्यापीठ - मातृ संस्था की व्यवस्थापिका की बैठक सम्पन्न

उदयपुर  / राजस्थान विद्यापीठ की मातृ संस्था जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल की व्यवस्थापिका एवं साधारण सभा के सदस्यों की बैठक मंगलवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुल प्रमुख एवं कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर की अध्यक्षता व कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में 2026-27 के लिए मातृ संस्था का 11.50 एवं विश्वविद्यालय का 75 करोड़ रू. का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने बताया कि प्रतापनगर परिसर में पन्नाधाय एवं मीरा पीठ के तहत भव्य पन्नाधाय व मीरा भवन के निर्माण का कार्य अतिशीघ्र किया जायेगा जिसमें मीरा - पन्नाधाय से सम्बंधित इतिहास को दर्शाया जायेगा जिससे हमारी युवा पीढी प्रेरणा ले सकेगी। उन्होंने कहा कि संस्थापक जनुभाई ने आजादी के 10 वर्ष पूर्व 1937 में पांच कार्यकर्ता एवं तीन रूपये के बजट से शुरू आज संस्थान का 80 करोड़ का वार्षिक बजट है व 10 हजार से अधिक विद्यार्थी नियमित अध्ययनरत है जिसका श्रेय मैं संस्थान के निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं को देना चाहूंगा जिसकी बदौलत संस्था आज इस मुकाम पर है। संस्थान ने शिक्षा के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1987 में यूजीसी ने संस्थान को पांच कोर्स के साथ विश्वविद्य़ालय का दर्जा प्रदान किया था, आज 90 से अधिक मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। संस्था को ओर अधिक उंचाईयों पर पहुंचाने व वैश्विक प्रतिस्पर्धा में लाने के लिए आवश्यक गुणात्मक अकादमिक शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में ओर अधिक कार्य करने पर जोर दिया।

कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा कि प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि आगामी दिनों में नेक निरीक्षण को देखते हुए सभी अकादमिक सदस्यों को इस दिशा में त्वरित कार्य करने के निर्देश दिये।  आगामी दिनों में डबोक परिसर में 20 करोड रूपयों की लागत से बने हॉस्पीटल का उद्घाटन आगामी दिनों में किया जायेगा, जिसमें अत्याधुनिक ऑपरेशन थ्रेटर बनाया गया है जिससे डबोक के आसपास के गांवों को इसका लाभ मिलेगा।  प्रतापनगर परिसर में बन रहे अत्याधुनिक 120 बेड़ वाले हॉस्टल का शुभारंभ भी इसी सत्र से किया जायेगा जिसका कार्य अंतिम चरणों में है।  विद्यार्थी को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। श्रमजीवी महाविद्यालय परिसर में बनाई जा रही राजस्थान की सबसे उत्कृष्ट शूटिंग रेंज का कार्य अंतिम स्तर पर है इसका शुभारंभ में अतिशीघ्र नवीन सत्र से किया जायेगा जिससे शहर के युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
प्रारंभ में सचिव भैरूलाल लौहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक में पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. ओम पारीक, डॉ. विजय दलाल सहित कार्यकर्ताओं ने संस्थान को ओर अधिक उंचाईयों पर ले जाने के लिए अपने सृजनात्मक सुझाव दिये।

बैठक में पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, संगठन सचिव प्रवीण गुर्जर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, प्रो. मंजु मांडोत,  भेरूलाल लौहार, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. संतोष लाम्बा, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. अमिया गोस्वामी, बालकृष्ण शुक्ला, डॉ. संजीव राजपुरोहित, बीएल डांगी, डॉ. ओम पारीक, डॉ. विजय दलाल, डॉ. मनोज रायल, सहित सदस्य उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like