GMCH STORIES

विद्यापीठ की मेजबानी में दो दिवसीय वेस्ट जोन वाइस चांसलर कान्फ्रेंस 17-18 मार्च को

( Read 672 Times)

15 Mar 26
Share |
Print This Page
विद्यापीठ की मेजबानी में दो दिवसीय वेस्ट जोन वाइस चांसलर कान्फ्रेंस 17-18 मार्च को

उदयपुर | राजस्थान विद्यापीठ एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन युनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17-18 मार्च को ‘‘ स्वदेशी, आर्थिक देश भक्ति और तकनीकी राष्ट्रवाद के माध्यम से आत्म निर्भर भारत ’’ विषय पर दो दिवसीय वेस्ट जोन वाइस चांसलर कान्फ्रेंस का आयोजन एग्रीकल्चर महाविद्यालय के सभागार में किया जायेगा।  शनिवार को तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि विद्यापीठ की मेजबानी में पहली बार आयोजित हो रही कान्फ्रेंस में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना के 150 से अधिक कुलगुरू शिरकत करेंगे।  दो दिवसीय सेमीनार के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में स्वदेशी नवाचार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने पर विषय विशेषज्ञ अपने विचारों का साझा करेंगे। सभी अतिथियों का राजस्थानी परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत किया जायेगा जिसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। आयोजन सचिव प्रो. युवराज सिंह ने बताया कि सेमीनार में भाग लेने वाले सदस्यों का रविवार से आने का क्रम शुरू हो जायेगा। समारोह को लेकर विभिन्न कमेटिायों का गठन किया गया है। बैठक में प्रो. युवराज सिंह राठौड, प्रो. बलिदान जैन, प्रो. सुनिता मुर्डिया, प्रो. अमी राठौड, प्रो. रचना राठौड, प्रो. भूरालाल श्रीमाली, डॉ. दिनेश श्रीमाली, डॉ. चन्द्रेश छतलानी सहित कमेटी सदस्य उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like